Ujjain Mahakal Lok : उज्जैन में आंधी-बारिश से गिरी महाकाल लोक की मूर्तियां, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 06:15 PM IST

Ujjain Mahakal Lok : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया था। आज जिस समय आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ उस समय वहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे।

Ujjain Mahakal Lok : मध्यप्रदेश के उज्जैन में बिगड़े मौसम का असर महाकाल लोक पर भी पड़ा है। आंधी के कारण महाकाल लोक की कुछ मूर्तियां गिर गईं। घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सप्तऋषि की मूर्तियां गिरी हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल रोक दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया था। आज जिस समय आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ उस समय वहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। रविवार होने से वैसे ही भक्तों की संख्या ज्यादा ही थी। हादसे में कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे। महाकाल लोक के बनने के बाद उज्जैन में दर्शनार्थियों की संख्या दोगुनी हो गई थी।

End of Feed