Kanha Tiger Reserve: शावकों को बचाने के लिए दो बाघिनों के बीच भिड़ंत, VIDEO में देखें दोनों की लड़ाई

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 08:22 PM IST

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में शावकों को बचाने के लिए दो बाघिन आपस में भिड़ गई। इसमें एक बाघिन घायल हो गई। पार्क प्रबंधन घायल घायल बाघिन की देख रेख कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kanha Tiger Reserve: कान्हा टाइगर रिजर्व से दो बाघिन के भिड़ंत का एक वीडियो सामने आया है। कान्हा मैदान के इस वीडियो में बाघिन नीलम (टी-65) अपने तीन शावकों के साथ नजर आ रही है। उसी दौरान बाघिन मोहनी (टी-139) उन पर हमला कर देती है। अपने शावकों की रक्षा के लिए नीलम, मोहनी से भिड़ जाती है। वीडियो में इस हमले से घबराए शावक भी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

Kanha Tiger Reserve

शावकों को बचाने में बाघिन घायल।

भिड़ंत में एक बाघिन घायल

अपने सामने बाघिनों को भिड़ता देख पर्यटक दहशत और रोमांच से भर गए। उन्होंने इस दुर्लभ पल का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। बाघिनों के बीच हुए इस संघर्ष में नीलम के घायल होने की खबर है।

End of Feed