MP में चल रहा 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान; देशभक्ति से जुड़ेगी पर्यावरण संरक्षण की भावना

मध्यप्रदेश सरकार ने "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान शुरू किया है, जो 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य जन-आंदोलन के रूप में नागरिकों को जागरूक करना है।

MP News: मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे उत्साह के साथ लागू किया गया है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी जोड़ेगा।

mohan yadav

2 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान (फाइल फोटो | PTI)

क्या है इसका उद्देश्य

"हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा। यही नहीं, प्रदेश सरकार का यह अभियान स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाकर यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती देता है। मध्य प्रदेश सरकार इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर नागरिक इस उत्सव का हिस्सा बन सके। इस वर्ष यह अभियान 2 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed