Bhopal News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए 7 जुलाई 2025 को वोटिंग होगी। 9 नगरीय निकायों में ये चुनाव होंगे। एक-एक पार्षद के लिए हो रहे इस उप निर्वाचन में कुल 8823 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
MP में शुरू हुआ पार्षद के उपचनावों का नामांकन
7 जुलाई को होंगे चुनाव
आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। नामांकन फार्म 23 जून 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 24 जून को होगी, और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से की जाएगी। यह उप निर्वाचन स्थानीय निकायों के लिए महत्वपूर्ण है और इससे संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
यहां पर होंगे उपचुनाव
नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7 में 1486, नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11 में 1946, नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7 में 1386, ककरहटी के वार्ड 13 में 389, बिछिया के वार्ड 13 में 576, गौतमपुरा के वार्ड 15 में 758, , खांड के वार्ड 8 में 375, न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में 512 और नगरपरिषद भीकनगांव के वार्ड 5 में 1395 कुल मतदाता है। यहां पर पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन होगा।
