नवरात्रि गरबा विशेष: एमपी के इंदौर में दो साल बाद लौटी रौनक, गरबा की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में मची धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 02:58 PM IST

MP News: करीब दो साल बाद इंदौर में नवरात्रि उत्सव होने जा रहा है। अपने- अपने इलाकों में सजने वाले पंडालों में गरबा खेलने के लिए युवक व युवतियां मार्केट में डांडिया के लिए ड्रेसें बुक करवा रहे हैं। शहर में 500 से भी ज्यादा माता रानी के पंडाल सजेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंदौर में भी पूरे दो साल के बाद नवरात्र में गरबा व डांडिया की रहेगी धूम
  • शहर के अलग-अलग इलाकों में 500 से भी ज्यादा माता रानी के सजेंगे पंडाल
  • गरबा खेलने के लिए युवक व युवतियां मार्केट में डांडिया के लिए करवा रहे हैं ड्रेसें बुक

Mp Navratri Garba Special: मध्य प्रदेश में इस बार नवरात्री पर गरबा की धूम होगी। हालांकि एमपी के इंदौर में नवरात्रा उत्सव कल यानी कि, सोमवार से आरंभ होगा। मगर इसे लेकर कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे हैं। नवरात्रि के मौके पर होने वाला गरबा भी इस बार खास होगा। बता दें कि गत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते सब कुछ बेपटरी हो गया था।

indore garba

इंदौर में गरबा की तैयारियों में जुटे लोग (फोटो- ANI)

अब जब सब कुछ अनलॉक हुआ है तो उत्सवों व त्योहारों की खुशी लोगों के चेहरों पर फिर से दिखने लगी है। इंदौर में भी पूरे दो साल के बाद नवरात्र में गरबा व डांडिया की धूम रहेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में 500 से भी ज्यादा माता रानी के पंडाल सजेंगे। लोगों में गरबा और डांडिया खेलने के लिए खासा उत्साह है। जिसके कारण शहर के बाजारों में भी गरबा पोशाकों से दुकानें सजी हैं। युवतियां गरबा में पार्टीसिपेट करने को लेकर दुकानों से अपनी पसंद की ड्रेसेज खरीद रही है।

End of Feed