सिवनी में बड़ा खुलासा; सीएसपी और बंडोल पुलिस पर करोड़ों की लूट का आरोप; थाना प्रभारी समेत 9 सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सीएसपी पूजा पांडे और बंडोल थाना पुलिस पर 1.45 करोड़ रुपये लूटने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में बंडोल थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। डीजीपी भोपाल ने सीएसपी पूजा पांडे को भी निलंबित करते हुए जांच जबलपुर एडिशनल एसपी को सौंपी है।

Seoni Police Loot Case: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सीएसपी पूजा पांडे और बंडोल थाना पुलिस पर 1.45 करोड़ रुपये लूटने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रकरण में बंडोल थाना प्रभारी समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। नागपुर के एक व्यापारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, जांच की जिम्मेदारी जबलपुर एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। वहीं, डीजीपी भोपाल ने सीएसपी पूजा पांडे को भी निलंबित कर दिया है।

Seoni CSP and Bandol Police Suspended (Symbolic Photo: iStock)

एमपी में सिवनी सीएसपी और बंडोल पुलिस निलंबित (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

घटना 8 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब बंडोल थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र नंबर की एक कार (एमएच 13 ईके 3430) से लगभग 3 करोड़ रुपये बरामद किए गए। आरोप है कि पुलिस ने रात एक से दो बजे के बीच वाहन को रोककर रकम कब्जे में ली और कार सवारों को धमकाकर भगा दिया। अगले दिन जब पीड़ित व्यापारी के साथी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो उन्हें कोतवाली और बाद में एसडीओपी कार्यालय में घंटों तक बैठाए रखा गया। प्रारंभ में एसडीओपी पूजा पांडे ने इस घटना से इंकार किया, लेकिन बाद में जांच की पुष्टि की।

End of Feed