सनातन की तुलना एड्स, मलेरिया से करने वाले ही इसका सुख भोगें, साध्वी प्रज्ञा का विरोधियों पर हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 12, 2023, 12:45 PM IST

सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, ए राजा और एक्टर प्रकाश राज के लिए साध्वी ने अपने अंदाज में धावा बोला।

Pragya Thakur: देश में इन दिनों सनातन धर्म विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। अब मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन का विरोध करने वालों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की किसी ताकत नहीं है। अपने बयानों से सुर्खियों बटोरने वालीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो लोग सनातन की तुलना एड्स, कुष्ठ और मलेरिया से कर रहे हैं वही उसका सुख भोगें।

Pragya thakur

प्रज्ञा ठाकुर का सनातन विरोधियों पर निशाना

प्रकाश राज पर भी हमला बोला

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में अभिनेता प्रकाश राज पर भी हमला बोला और उन्हें खलनायक बताया। साध्वी ने कहा कि प्रकाश राज कोई अभिनेता नहीं हैं, नायक नहीं, खलनायक है। जो धर्म के खिलाफ बोले, देश के खिलाफ बोले, जिसे अहसास ही नहीं कि हम कहां रह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, ऐसा कोई विलेन ही हो सकता है। सनातन को समाप्त करने की औकात किसी की नहीं है।

End of Feed