राजा रघुवंशी के लिए खुद कफन लेकर पहुंचा था राज, सोनम को कॉल पर दी पल-पल की अपडेट; देखें नया CCTV वीडियो

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। राजा के लिए सोनम का कथित प्रेमी राज खुद कफन लेकर पहुंचा था। जब सोनम इंदौर में छिपी हुई थी, तब उसे राज पल-पल की अपडेट पहुंचा रहा था। राजा का शव आने से पहले ही राज सोनम को पूरी स्थिति की जानकारी फोन पर दे रहा था। इस हत्याकांड से जुड़ा नया सीसीटीवी वीडियो में सामने आया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में परत दर परत नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा खुद राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था। राजा का शव बरामद होते ही राज ने सोनम को फोन पर सूचना दी। इंदौर में छिपी सोनम उसकी कॉल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। दोनों को अपने षड्यंत्र को अंजाम तक पहुंचाने का इंतजार था। राज ने अपने दोस्तों से राजा की अर्थी के लिए फूल-माला भी मंगवाए थे। राजा का शव आने से पहले उसने कई बार सोनम को फोन कर पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी। वह फोन पर सोनम को पल-पल की अपडेट पहुंचा रहा था। इस वारदात से जुड़ा नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

sonam raja raj

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा (फाइल फोटो)

11 मई को हुई राजा और सोनम की शादी

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हो गए थे। लेकिन जल्द ही यह हनीमून टूर एक दिलदहला देने वाली वारदात में बदल गया। राजा और सोनम 23 मई को अचानक लापता हो गए। जिसके बाद 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग वाटरफॉल के पास एक खाई में सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। इस हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए।

End of Feed