Bhopal Crime: टॉयलेट जाने का किया बहाना, सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल पर मारा हाथ, हिंदू लड़कियों का रेप करने वाले आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Bhopal Crime: एमपी के भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों का रेप कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की जिस दौरान उसे गोली लग गई। आरोपी के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हैं।

Bhopal Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आई है। यहां कॉलेज में पढ़ रही एक हिंदू छात्रा का रेप कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी को एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने मौका देख भागने का प्रयास किया, तभी उसका शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में आरोपी को तुरंत पुलिस ने इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी की अब उसकी हालत अब स्थिर है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा भोपाल में एक गिरोह बनाकर जिहाद की मंशा से हिंदू लड़कियों का रेप कर उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान फरहान के रूप में की है, जिस पर अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, इन सभी घटनाओं में मुख्य आरोपी फहरान ही है।

End of Feed