अब ग्रामीणों को पासपोर्ट के लिए शहर जाने की नहीं जरूरी, गांव में ही बनेगा पासपोर्ट, आज भोपाल में लॉन्च होगी Passport Mobile Van

MP News: गांवों में रहने वाले लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवा के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत करने वाला है। इस मोबाइल वैन का उद्घाटन शुक्रवार शाम 4 बजे भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में किया जाएगा

MP News: भारत के विदेश मंत्रालय ने गांवों में रहने वाले लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इससे गांव में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफिस के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। गांव तक आवश्यक सारी सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का शुभारंभ किया जा रहा है। मोबाइल वैन का शुभारंभ आज यानी शुक्रवार, 20 जून शाम 4 बजे किया जाएगा।

Passport Mobile Van

गांवों तक पासपोर्ट सेवा पहुंचाने के लिए भोपाल में होगा पासपोर्ट मोबाइल वैन का शुभारंभ

आज होगा पासपोर्ट मोबाइल वैन का शुभारंभ

End of Feed