...अगर आपके गांव में हैं 20 घर तो बनेगी पक्की सड़क, सरकार ने दी बड़ी सौगात; जानें क्या है प्लान?

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत प्रदेश के सुदूर बसाहटों मजरा, टोला, धोनी, पुरा इत्यादि को बारहमासी को कनेक्ट करने के लिए 21 हजार 630 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

भोपाल : मध्य प्रदेश में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं और सरकार ने तय किया है कि जिन भी इलाकों में 20 आवास और 100 से अधिक जनसंख्या वाले होंगे, उन्हें सड़क से जोड़ा जाएगा। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रिपरिषद द्वारा मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत प्रदेश के सुदूर बसाहटों मजरा, टोला, धोनी, पुरा इत्यादि को बारहमासी संपर्कता प्रदान करने के लिए 21 हजार 630 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। स्वीकृति अनुसार योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034-35 तक दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30 हजार 900 किमी मार्ग का निर्माण होगा। योजना का क्रियान्वयन राज्य मद से किया जाएगा। योजना के संबंध में मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधिकार समिति को निर्णय लेने जाने के लिए अधिकृत किया गया है।

MP Mukhyamantri Majra-Tola Road Scheme

सड़क ( फाइल फोटो)

100 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों तक रोड

मंत्रिपरिषद ने तय किया है कि न्यूनतम 20 आवास और 100 से अधिक जनसंख्या वाले छह हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले ऐसे क्षेत्र, जिसके 50 मीटर की दूरी में पूर्व से बारहमासी सड़क न हो, को बसाहट के अंतर्गत लिया जाएगा। इसके लिए बसाहट की जनसंख्या के घटते क्रम में विधानसभा क्षेत्रवार प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी।

End of Feed