MP में बकरीद पर वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी, खुले में नमाज और कुर्बानी से करें परहेज

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने बकरीद को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया कि कुर्बानी बंद स्थान पर दें और खुले में नमाज न पढ़ें। बोर्ड ने कुर्बानी के नियम-कानूनों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों को कुर्बानी का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर न शेयर करने को भी कहा गया है।

Bakrid Advisory in MP: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बंद स्थान पर कुर्बानी देने और खुले में नमाज न पढ़ने के लिए कहा गया है।। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अधीन राज्य में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाहें, मजार, कर्बला और स्कूल व मदरसे आते हैं। इनकी संख्या 15 हजार है।

goat

सांकेतिक फोटो

नियम-कानून का सख्सी से करें पालन

बोर्ड ने अपने अधीन आने वाले सभी मुतवल्लियों (प्रबंधक) और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि कुर्बानी के लिए नियमों और कानून का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, जिलाधिकारी इसका कड़ाई से पालन कराएं। बोर्ड ने एडवाइजरी में कहा कि नमाज केवल ईदगाह के अंदर और मस्जिद के परिसर में पढ़ी जाए और सड़क पर नमाज अदा करने से बचें। जरूरत होने पर स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अदा की जाए।

End of Feed