MP में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आज ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और दोनों भाई इसका टायर बदल रहे थे। इसी दौरान यह ट्रक दूसरे वाहन से ओवरटेकिंग की कोशिश कर रहा था, तभी उसने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

MP Accident News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, हालांकि दोपहिया वाहन पर सवार लोग बच गए। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन चालक के सहायक को चोटें आई हैं।

ट्रैक्टर का टायर बदल रहे थे दोनों भाई

सुरवाया पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अमोला घाटी इलाके में सुबह यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों भाई उसका पंक्चर हुआ टायर बदल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश। तभी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई उसके नीचे दब गए।

End of Feed