रतलाम में MP Rise 2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ, औद्योगिक विकास-कौशल और रोजगार का दिखेगा संगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम में "एमपी राइज 2025" कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसमें औद्योगिक विकास, कौशल और रोजगार का संगम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवेश परियोजनाओं की सौगात देंगे और युवा उद्यमियों से चर्चा भी करेंगे।

MP Rise 2025 Conclave: मध्य प्रदेश के रतलाम में आज शुक्रवार 27 जून को एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में उद्योग, कौशल और रोजगार को बढ़ावा देना है। इस कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। साथ ही कॉन्क्लेव में लगाई जा रही प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। यह कॉन्क्लवे एमपी में रोजगार बढ़ाने, नए व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक अहम कदम होगा, जो प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कई जिलों में नई फैक्ट्रियों की नींव भी रखेंगे और उद्घाटन भी करेंगे।

mp cm

एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव की थीम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर में रोजगारमूलक औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव की थीम "सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास है।"इसमें एमएसएमई विभाग और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग कर रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर देंगे और उद्योगपतियों को निवेश परियोजनाओं के आशय पत्र भी वितरित करेंगे।

End of Feed