MP Police Attack: पन्ना में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, हथियार भी लूटे; थानेदार और कॉन्स्टेबल घायल

Panna Police Attack: पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र में धरमपुर गांव में हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के हथियार भी लूट लिए। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को सिर में गंभीर चोटें आईं। फिलहाल स्थिति काबू में है और इलाके में पुलिस बल भी तैनात है।

MP Police Attack: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर बड़ा हमला हुआ। पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए धरमपुर गांव गई थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की दो बंदूकें भी छीन ली। इस हमले में थानेदार और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हमले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

MP Police Attack

पन्ना में पुलिस टीम पर हमला

ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किया हमला

जानकारी के अनुसार, थाना बृजपुर की पुलिस टीम ग्राम धरमपुर में हत्या के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिंह यादव को पकड़ने गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान करीब 40-50 ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस की दो राइफलें छीन लीं। इस हमले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया को कुल्हाड़ी लगी, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान