मध्य प्रदेश में फिर आदिवासी की सरेआम चप्पलों से पिटाई, भाजपा नेता पर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 08:50 PM IST

MP News: युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक्स पर लिखा, शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है।

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा नेता पर आदिवासी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस बार अनूपपुर जिले में आदिवासी को सरेआम चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP Police

मध्य प्रदेश पुलिस

युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने एक्स पर लिखा, शिवराज एक तरफ तो आदिवासियों को चप्पल बांटने का ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ भाजपा का अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बुजुर्ग आदिवासियों को चप्पल से पिटता है, जबकि आदिवासी बरनु सिंह गोंड के साथी भोमा सिंह की पिकअप की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई ! लेकिन भाजपा का मंडल अध्यक्ष जय गणेश आदिवासी बरनु सिंह गोंड को जानवरों की तरह चप्पल से पीट रहा है ! इनकी मानवता कहां चली गयी है ? विक्रांत भूरिया ने आगे कहा, बस अब और नही, आदिवासी विरोधी है शिवराज, उखाड़ फेंको ये अब जंगलराज!

End of Feed