MP February Holiday List 2024: मध्य प्रदेश में फरवरी में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, जानें कितने दिन बंद रहेंगे दफ्तर, बैंक, स्कूल

MP February Holiday List 2024: मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में आपके लिए कई छुट्टियां निर्धारित हैं। इस माह में चार शनिवार के साथ चार रविवार भी पड़ रहे हैं।

MP February Holiday List 2024: छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है। खासकर, बच्चों के लिए तो अवकाश किसी त्योहार से कम नहीं। जैसा कि जनवरी महीने में आपके खाते में कई छुट्टियां आई थीं। कुछ उसी तरह फरवरी भी आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। वैसे तो पूरे साल में 131 दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियां नशीब होंगी, कुल मिलाकर जनवरी के दिन भी जोड़कर 234 दिन ही ऑफिस का रुख करना होगा। हालांकि, इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। तो आइये जानते हैं फरवरी माह में सरकार ने आपके लिए कितनी छुट्टियां दी हैं।

MP February Holiday List 2024

एमपी में सरकारी अवकाश

साल में इतनी छुट्टियां

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफिसों में साल 2024 में एक हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही कामकाज लेने का फैसला किया है। इस लिहाज से प्रत्येक सप्ताह में दो दिन का ऑफ मिलेगा। यानी इस साल 52 रविवार और 52 शनिवार भी छुट्टियों की लिस्ट में शामिल होंगे। इतना ही नहीं 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश के अलावा 59 ऐच्छिक अवकाश भी कर्मचारियों को दिए जाएंगे। ऐच्छिक अवकाश में से कोई तीन अवकाश एमपी के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

End of Feed