MP चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांवः 1.25 करोड़ खातों में पहुंचाई 'LBY' की किस्त, बोले- इन्हें हर माह मिलेंगे 10 हजार रुपए

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 10, 2023, 07:42 PM IST

Madhya Pradesh Elections: वैसे, सोमवार को जो घोषणाएं और कदम उन्होंने उठाए, वे ऐसे वक्त पर लिए जब सूबे में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सियासी जानकारों की मानें तो शिवराज सरकार ने ये चीजें महिला मतदाताओं को साधने और लुभाने के मकसद से की हैं, जबकि उनके वोटों के लिए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में भी होड़ है।

Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने बड़ा दांव चला है। राज्य सरकार ने गृहिणियों से 10,000 रुपए की मासिक आमदनी का वादा किया। सोमवार (10 जुलाई, 2023) को सीएम चौहान ने ऐलान किया कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर तबके की हर गृहिणी के लिए 10,000 रुपए की मासिक आमदनी सुनिश्चित करेगी।

Shivraj Singh announcement

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सिंह इस दौरान इंदौर में हुए समारोह में थे,जहां उन्होंने प्रतीकात्मक बटन दबाकर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की दूसरी किश्त करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में पहुंचाई। उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा,‘‘हमारा नया संकल्प है कि हर बहन की मासिक आमदनी कम से कम 10,000 रुपए होनी चाहिए और वे अपने घर का काम-काज करने के साथ ही छोटे-मोटे काम-धंधे से इतनी इनकम कमा सके।’’

End of Feed