MP Election Video:जब सीहोर की जनता के बीच सीएम शिवराज ने चुनाव लड़ने को लेकर पूछा-चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 10:12 PM IST

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का पारा हाई होता जा रहा है, इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह सीहोर पहुंचे वहां सीएम शिवराज ने चुनाव लड़ने को लेकर जनता से पूछा- चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव लड़ने को लेकर अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र की जनता से ही पूछ लिया,चुनाव लड़ू के नहीं, यहां से लड़ू के नही वहीं इस दौरान मौजूद लोगों ने मामा- मामा के नारे जमकर लगाए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

गौर हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले में पहुंचे थे यहां उन्होंने कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि प्रतिमाह सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है, लाड़ली बहना योजना ने बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान दिलाया है।

End of Feed