सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसान सम्मेलन और मेट्रो के शुभारंभ के लिए दिया आमंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ तथा किसान सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया।

MP CM Mohan Yadav meets PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया।

MP CM Mohan Yadav meets PM Modi

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

स्वदेशी अभियान की लहर

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में औद्योगीकरण को लेकर अनुकूल माहौल बना है और स्वदेशी अभियान पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाएं, जिसके लिए सभी को मिलकर अधिक प्रयास करने होंगे।

End of Feed