MP की तीन फसलों को मिलेगा GI टैग, CM मोहन यादव ने किसानों के लिए की कई योजनाओं की घोषणा, मालामाल होंगे प्रदेश के किसान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों को महत्व देते हुए कई फसल बीमा और फसल अनुदान समेत कई योजनाओं और पहलों की घोषणा की है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है और उन्हें आर्थिक सहायता देना है।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिया। वह किसानों के हित में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और पहलों की शुरुआत करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में एक कई योजनाओं और पहलों की घोषणा की, जिसमें फसल अनुदान और फसल बीमा योजनाएं शामिल है। सीएम ने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, जो उनके लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ एमपी के सीएम मोहन यादव ने कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

MP News (4)

CM मोहन यादव ने किसानों के लिए की कई योजनाओं की घोषणा

किसानों के लाभ के लिए शुरू होगी विभिन्न प्रकार की योजनाएं

मिली जानकारी के अनुसार, फसल अनुदान और बीमा योजना के साथ सरकार किसानों को श्री अन्न उत्पादन योजना के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। इसमें सरकार द्वारा किसानों की उपज खरीदी जाएगी। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडियों का विभागीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा और नई जरूरतों के अनुसार अलग-अलग मंडियों की स्थापना पर विचार किया जाएगा। मंडियों के लिए फसलवार मॉडल तैयार किया जाएगा और इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

End of Feed