MP Weather: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी में मानसून जैसा मौसम, अगले 4 दिन बारिश के आसार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 29, 2023, 11:15 AM IST

MP Weather: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहने और छिटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

MP Weather: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को भीषण गर्मी में मानसून जैसा मौसम देखने को मिला। शहर में काले बादल, तेज हवाएं और बौछारें पड़ीं। शहर में सुबह पानी-पानी नजर आया। शहर में दोपहर बाद घने काले बादल छाए रहे, इसके बाद झमाझम बारिश हुई। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। बदले मौसम ने दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। भोपाल के लिए पूर्वानुमान में, अधिकारियों ने कहा, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज और बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने और छिटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Madhya Pradesh weather, weather forecast, Bhopal weather

मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

भोपाल सर्कल के मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पाकिस्तान और पड़ोस पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव था और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर था। मालदीव से मध्य महाराष्ट्र के बीच एक ट्रफ बनी हुई थी और ताजा पश्चिमी विक्षोभ का देश में 2 मई से प्रभाव पड़ेगा, जिसका अर्थ है कि अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

End of Feed