भोपाल में आज इन रास्तों का न करें इस्तेमाल, मोहर्रम जुलूस के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

6 जुलाई को मोहर्रम के प्रमुख जुलूस के मद्देनजर पुराने शहर में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। शनिवार को दोपहर 1 बजे से वीआईपी रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे...

भोपाल : 6 जुलाई को मोहर्रम के मुख्य जुलूस के मद्देनजर, भोपाल के पुराने शहर में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे से, वीआईपी रोड सहित कई क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जुलूस दोपहर 12 बजे इमामीगेट से शुरू होकर पीरगेट, भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा तिराहा होते हुए करबला तक जाएगा। कुछ ताजिए वीआईपी रोड से गिन्नौरी की ओर बढ़ेंगे।

भोपाल पुलिस

(फाइल फोटो)

इस दौरान रॉयल मार्केट, शहजादाबाद, कोहेफिजा जैसे क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों, मालवाहक और व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, जिसमें भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, शहजादाबाद, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा और करबला शामिल हैं।

End of Feed