Morena में मधुमक्खियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत, चार लड़ रहे जिंदगी की जंग

मध्य प्रदेश के मुरैना में मधुमक्खियों के झुंड ने पांच लोगों पर हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है।

मुरैना: जिले में एक खेत में काम करते समय मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। जहरीले डंक मारने से एक 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर अंबाह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोली माता रोड पर हुई।

Man died due to bee attack in Morena

मधुमक्खियों के हमले से मौत

खेतों पर काम कर रहे थे लोग

सरकारी चिकित्सा अधिकारी डी एन यादव ने बताया कि मधुमक्खियों के झुंड ने एक कृषि क्षेत्र में मजदूरों के एक समूह को काट लिया। सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पांच मजदूरों को चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया और उनमें से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यादव के अनुसार, घायल श्रमिकों में से एक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि तीन अंबाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed