Bhopal: डैम में नहाते हुए डूब गया युवक, दोस्त बना रहा था वीडियो

भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक शख्स नहाते हुए डूब गया। जिसकी घटना वीडियो में कैद हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। मामला जांच में है।

Bhopal Drowning: भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक युवक डूब गया। युवक की पहचान करोंद निवासी विशाल नारायण नायडू के तौर पर हुई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल तैरता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलती है तो वह दोस्त का सहारा लेने की कोशिश करता है लेकिन अगले ही पल डूब जाता है।

घटना मंगलवार की है। विशाल के दोस्तों ने हादसे का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा दिखाई देता है, जिसके पास तैरते हुए विशाल आता है। तभी वीडियो बना रहा दूसरा दोस्त कहता है कि सांस फूल रही है, उसे पकड़। यह सुनते ही विशाल पानी में खड़े दोस्त के कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसी पल वह डूब जाता है।

End of Feed