Maha Shivratri 2023 : मध्य प्रदेश के उजजैन में प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में गत नौ दिनों से महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। मगर, आज शनिवार को भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह की मंगल बेला में उज्जयिनी के राजा बाबा महाकाल अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए दो घंटे पहले ही नींद से जाग गए। बता दें कि, महाशिवरात्रि के मौके पर मध्य रात्रि में ही ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए व इसके बाद महाकाल की भस्म आरती की शुरूआत की गई। इस वर्ष ऐसा पहली बार किया गया है कि, जिससे सुबह चार बजे से चलित भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करवाए गए।
उज्जैन में बाबा महाकाल को महाशिवरात्रि पर सजाया गुलाबी सेहरे से
