MP-गुजरात समेत चार राज्यों ने 'पॉक्सो' पर साझा रणनीति का लिया संकल्प

मध्यप्रदेश में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की रोकथाम के लिए अब केवल प्रदेश स्तर पर नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी प्रभावी रणनीतियां विकसित की जाएंगी। यह निर्णय गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में लिया गया।

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को रोकने के लिए एक अहम क्षेत्रीय कार्यशाला यानी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि गुजरात सहित बाकी राज्यों के बाल अधिकार आयोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्यों के बीच ठोस रणनीति बनाना रहा।

nirmala bhuria

कार्यक्रम में बोलतीं महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया (तस्वीर साभार: @NirmalaBhuria)

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पॉक्सो एक्ट बच्चों की गरिमा और सुरक्षा की गारंटी है और इसकी जानकारी हर स्कूल, हर मोहल्ले और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के हर स्कूल में 15 दिन में एक बार पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि बच्चे अपने अधिकारों को पहचान सकें और सुरक्षित रह सकें।

End of Feed