MP में लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव, PM मोदी भी होंगे शामिल

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में 11 दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें मुख्य आतिथ्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। 31 मई को एमपी के लोगों को तीन अहम परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। पीएम मोदी इस दिन इंदौर मेट्रो के साथ ही सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मई को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती है। इस मौके पर प्रदेश में 11 दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। जिसकी शुरुआत 20 मई से होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही पीएम मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो और सतना व दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आगमन भी मध्य प्रदेश में होने वाला है। वे 26 से 28 मई तक नरसिंहपुर में कृषि-उद्योग समागम में मुख्य आतिथ्य में होंगे।

Mp meeting

इंदौर में मंत्री परिषद की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें सीएम के साथ ही अन्य सभी सदस्य भी परंपरागत धोती पहनकर शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है। लोकमाता के सुशासन के साथ ही न्याय, शिक्षा, समाज कल्याण, धर्म कल्याण, जल संरक्षण और संवर्धन आदि के कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए इंदौर में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई है। मालवा का गौरवशाली और स्वर्णिम इतिहास रहा है। इसे रेखांकित करने के आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मालवा के ऐतिहासिक व्यक्तित्व मल्हार राव होल्कर, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, बाजीराव आदि को स्मरण करते हुए मालवा की धरती को नमन किया।

End of Feed