अब लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपये; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; रक्षाबंधन में 250 का अतिरक्त तोहफा

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। अभी तक मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये करने का ऐलान किया गया है।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। अभी तक मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, लाड़ली बहनों को दीपावली से बढ़ी हुई राशि प्रतिमाह मिलेगी।

Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)

लाड़ली बहनों को कब से मिलेंगे 1500 रुपये

बकौल मुख्यमंत्री यादव, दीपावली से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपये प्रतिमाह डाले जाएंगे। अभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये प्रतिमाह आता है और रक्षाबंधन के मौके पर सरकार लाड़ली बहनों को 250 रुपये अतिरिक्त राशि मुहैया कराएगी और धीरे-धीरे 2028 तक खातों में 3,000 रुपये प्रतिमाह डाला जाएगा।

End of Feed