जबलपुर में दर्दनाक हादसा, जीप और बस की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

Jabalpur Road Accident: एमपी के जबलपुर में एक जीप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह प्रयागराज से आ रही एक तेज रफ्तार जीप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सी टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को वाहनों से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Accident News

जबलपुर में दर्दनाक हादसा

पेड़ से टकरा कर जीप की बस से टक्कर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह प्रयागराज से आ रही एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसे बाद राजमार्ग के दूसरी तरफ उछलकर पहुंच गई। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस से जीप की टक्कर हो गई और हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को सिहोरा कस्बे में एक चिकित्सा केन्द्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

End of Feed