Lucknow Fire: यूपी के लखनऊ के इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 5 बजे नदरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में स्क्रैप फैक्ट्री में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में अचानक भड़की आग से सैकड़ों मजदूरों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आग लगने की वजह के पारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
लखनऊ
Lucknow Fire: लखनऊ की स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग, लपटों को देख इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Feb 24, 2025, 09:36 AM IST
