इंदौर शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन पर दो और FIR, महिला वकील को ब्लैकमेल कर कई सालों तक किया रेप

इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर दो और महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ जुलाई 2022 से कई बार दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके बार-बार अपने फ्लैट पर बुलाया। वहीं दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर यौन शोषण के आरोपों का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दो और महिलाओं ने मोहसिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला वकील ने अन्नपूर्णा थाने में रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पीड़िताओं ने गुरुवार को थाने आकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

mohsin khan

आरोपी मोहसिन खान (फाइल फोटो)

जुलाई 2022 में पहली बार फ्लैट पर बुलाया

अन्नपूर्णा थाने पहुंची पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि वह सुदामा नगर की रहने वाली है और फरवरी 2021 में शूटिंग सीखने के लिए ड्रीम ओंलिपिंक एकेडमी में दाखिल हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका कोच मोहसिन खान उसका कोच था। वह कोचिंग के नीचे वाले फ्लैट में ही रहता था। उसने बताया कि मोहसिन ने जुलाई 2022 में उसे फ्लैट पर कॉल करके बुलाया और कहा कि प्रतियोगिता के संबंध में कोई जरूरी बात करनी है। जब वह फ्लैट पर पहुंची तो आरोपी ने उसे जबरन गले लगा लिया और विरोध करने पर उसे धमकाते हुए कहने लगा कि जैसा कहूं वैसा करो, यहां कोई नहीं आने वाला। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो बदनामी तुम्हारी होगी और तुमसे कोई शादी नहीं करेगा।

End of Feed