भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर पर भी गिरी गाज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 08:50 PM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक सब इंस्पेक्टर भी हिरासत में लिए गए हैं।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश करने वाला सब इंस्पेक्टर भी पुलिस हिरासत में है।

Arrests

सांकेतिक फोटो। (PTI)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के छात्रावास में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इस मामले में 30 अप्रैल को एफआईआर हुई थी। पुलिस ने हॉस्टल की महिला वार्डन समेत अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

End of Feed