MP News: अशोकनगर में बारिश बनी आफत, सड़कें बनीं तालाब-घरों में घुसा पानी; कई परिवार रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया। जिसके बाद प्रशासन ने करीब 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं बहादुरनगर से भी 6 परिवारों को रेस्क्यू किया गया।

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार जारी बारिश आफत बनती जा रही है। बारिश के चलते लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। खासतौर से अशोकनगर में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। जहां बारिश का पानी अब लोगों के घरों में भर गया है। जिसके चलते उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और लोगों के लिए भोजन-दवा जैसी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

Mp Flood (1)

अशोकनगर में घरों में भरा पानी

अशोकनगर से 20 परिवारों को किया रेस्क्यू

अशोकनगर जिले बीते दिनों झमाझम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण कई इलाके पानी से लबालब भर गए हैं। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पानी भर गया है। जिसके कारण प्रशासन ने कई लोगों को सुरक्षित जगहों और आश्रय गृहों में पहुंचाया है। जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि प्रशासन ने अशोकनगर से करीब 20 परिवारों और बहादुरनगर से छह परिवारों को उनके घरों में बारिश का पानी घुसने के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। साथ ही उनके लिए भोजन, दवाइयों और बिजली की व्यवस्था भी की गई है।

End of Feed