Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में जल्द मिलेगी MRI-CT स्कैन की सुविधा, मरीजों को नहीं जाना पडे़गा बाहर ​

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक किया गया। ये मशीनें इमरजेंसी विभाग के पास लगाई गई हैं, जिससे गंभीर मरीजों की त्वरित जांच हो सकेगी। 6 करोड़ की सीटी स्कैन और 18 करोड़ की एमआरआई मशीनें ब्लॉक-1 में स्थापित की गई हैं। इससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी

Bhopal News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मरीजों को जल्द ही अत्याधुनिक जांच सुविधाएं मिलने वाली है। अस्पताल परिसर में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगाई गई हैं, जिनका सोमवार को ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। हालांकि अभी तक इन सेवाओं के शुरू होने की तारीख तय नहीं की गई है। अस्पताल में यह पहल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और गति बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के निर्देशों के तहत की गई है।

MRI Scan- Canva

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

अस्पताल में ही मिलेंगी आधुनिक जांच सेवाएं

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार मशीनों के ट्रायल के अवसर पर गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की डीन डॉ. कविता एन सिंह, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन अत्याधुनिक मशीनों का संचालन पूरी तरह से शुरू होने के बाद मरीजों को आधुनिक जांच सेवाएं अस्पताल परिसर में ही मिलेंगी। हालांकि, यह सुविधा आम मरीजों के लिए कब से शुरू होगी, इसकी कोई तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है।

End of Feed