Bhopal: कांग्रेस नेता पर वक्फ की जमीन पर गौशाला बनाने का आरोप, भूमिपूजन में पहुंचे भाजपा विधायक

राजधानी के कोलार क्षेत्र के अकबरपुर बंजारी में एक कब्रिस्तान की भूमि पर गौशाला के निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। कब्रिस्तान के देखरेखकर्ता शेख मतीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि यह भूमि वक्फ बोर्ड के अधीन पंजीकृत कब्रिस्तान की है।

Bhopal News: भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित अकबरपुर बंजारी में एक विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर कब्रिस्तान की जमीन पर गोशाला बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में कब्रिस्तान के केयरटेकर शेख मतीन ने आरोप लगाया है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड है, लेकिन उस पर कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहे हैं।

bhopal cow shelter on waqf

कब्रिस्तान की जमीन पर गौशाला बनाने को लेकर वक्फ पहुंचा थाने (AI Generated)

शेख मतीन के अनुसार, 21 जून की शाम को बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान परिसर में पहुंचे और वहां टेंट लगाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने कोलार थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed