ग्वालियर में आकाशीय बिजली बनी काल, 4 लोगों की मौत और एक घायल, परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

ग्वालियर के करहिया गांव में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भितरवार तहसील के करहिया गांव में मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिरी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कुछ लोग राजस्व अधिकारियों के साथ अपने खेत की नाप कर रहे थे और अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

Lightning

बिजली गिरने से चार लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

झोपड़ी के नीचे ली थी शरण

उन्होंने बताया कि खुद को बचाने के लिए वे एक पेड़ और झोपड़ी के नीचे छिप गए, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान पप्पू परमार (50), कुक्कू तिवारी (65), हरि सिंह कुशवाह (40) और उदयन सिंह कुशवाह (22) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed