मौत से पहले खूब की मस्ती...बीच नदी में ली आखिरी सेल्फी; एक सैलाब से गांव में छाया मातम

मध्य प्रदेश के सागर में बेवस नदी नहाते वक्त 4 दोस्त डूब गए। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 शव नदी से निकाल लिए हैं।

सागर : जिले सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछावर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को बेवस नदी के किनारे पांच दोस्त पिकनिक मनाने गए थे। नदी में नहाते समय चार दोस्त एक दूसरे को बचाने के प्रयास में खुद भी पानी में समा गए। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। वहीं पांचों दोस्तों के नदी में नहाते समय का सेल्फी वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार देर शाम तक एसडीआरएफ टीम सर्चिंग मे जुटी रही, अंधेरा होने से शनिवार सुबह 6:00 से फिर सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। सुबह 10:00 तक एसडीआरएफ टीम ने 3 शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं और शेष लापता की तलाश जारी है।

Four Friends Drown in Bewas River

बेवस नदी में डूबे 4 दोस्त

प्रत्यक्षदर्शी पांचवें युवक अभिषेक अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चार दोस्तों सनी, राज, सुमित और निखिल अहिरवार के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक दोस्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा कूदा फ़िर तीसरा और फिर चौथा। लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते चारों डूब गए, अभिषेक ने शोर मचाकर आसपास मौजूद ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक चारों पानी में समा चुके थे।

End of Feed