Bhopal Flight News: भोपाल से उदयपुर के बीच शुरू होगी फ्लाइट सेवा, दिल्ली-मुंबई के लिए इस माह से शुरू होगी उड़ान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:45 PM IST

Bhopal Airport: भोपाल के एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए नवंबर महीने से फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसका शेड्यूल दोपहर के समय रहेगा। इंडिगो की ओर से यह उड़ान शुरू की जा रही है। यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिगो की ओर से शुरू की जाएगी उड़ान सेवा
  • मुंबई-दिल्ली के लिए विंटर शेड्यूल में शुरू की जाएगी फ्लाइ
  • कोरोनो काल के समय बंद की गई फ्लाइट्स को भी किया जाएगा शुरू

Bhopal News: भोपाल से उदयपुर तक फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। इंडिगो की ओर से ढाई साल बाद भोपाल से उदयपुर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है। इस उड़ान सेवा की शुरुआत नवंबर महीने में करने की तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। बता दें कि एअर इंडिया भी भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए शाम के समय फ्लाइट्स की शुरुआत विंटर शेड्यूल के दौरान ही करने की योजना बना रही है। इन दोनों ही फ्लाइट्स का शेड्यूल कुछ इस तरह होगा कि वे पहले की तरह रात में 11 बजे के पहले भोपाल से रवाना की जा सकें।

Bhopal News

भोपाल से उदयपुर के बीच शुरू होगी उड़ान सेवा।

बता दें कि साथ ही दिल्ली व मुंबई से देर रात व मिलने वाली कनेक्टिंग विदेशी फ्लाइट्स में यात्री सफर तय कर सकेंगे। राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया है कि, इंडिगो ने शेड्यूल में उदयपुर को जोड़ लिया है। जल्द इसका शेड्यूल फाइनल होने ही वाला है। संभवत: यह उड़ान नवंबर में शुरू की जाएगी। वहीं, एअर इंडिया की शाम की दिल्ली व मुंबई के लिए फ्लाइट्स चलना फाइनल कर दिया गया है।

End of Feed