MP की सबसे बड़ी जन्माष्टमी! 500 किलो फूलों से सजा भोपाल का इस्कॉन मंदिर, तीन दिन चलेगा महोत्सव

Janmashtami 2025 Iskcon Mandir Bhopal: भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री गौर राधा वल्लभ में 16 अगस्त को पहली बार भव्य जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जन्माष्टमी मानी जा रही है, जिसमें 75,000 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Janmashtami 2025 Iskcon Mandir Bhopal: भोपाल इस बार जन्माष्टमी के रंग में डूबने को तैयार है। पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री गौर राधा वल्लभ में 16 अगस्त को पहली बार भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक झलकियों से सजा यह तीन दिवसीय उत्सव न केवल शहर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए यादगार बनने वाला है। आयोजकों के अनुसार, यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी जन्माष्टमी होगी, जिसमें 75,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Bhopal iskcon (1)

भोपाल का इस्कॉन मंदिर (ISKCON Bhopal)

इस्कॉन मंदिर की साज-सजावट

मंदिर परिसर को 500 किलो फूलों से सजाया जाएगा है, जिसमें रंग-बिरंगे पर्दे, झूमर, कलश, बंदनवार, राजस्थानी पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट के माध्यम से वृंदावन और मेवाड़ की झलक प्रस्तुत की जाएगी। दिनभर भजन, कीर्तन और कथा का आयोजन होगा। सबसे खास पल होगा कलश अभिषेक, जिसमें फल-रस, औषधि, दूध, दही और शहद से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

End of Feed