विदिशा: भाजपा नेता की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग के छूटे पसीने; कई जिलों से मंगाए गए पानी के टैंकर

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक पेस्टिसाइड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। विकराल रूप ले चुकी आग को बुझाने के लिए कई जिलों से पानी के टैंकर मंगाए गए। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं।

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित एक पेस्टिसाइड फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में मौजूद रासायनिक पदार्थों के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस पेस्टिसाइड फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। फैक्ट्री परिसर में कई ड्रमों में रासायनिक पदार्थ रखे थे, जिससे आग तेजी से फैली। आग बुझाने के अभियान के साथ-साथ फैक्ट्री की चाहरदीवारी को तोड़कर रसायनों के ड्रमों को हटाया गया ताकि आग वहां तक न फैल जाये।

Fire Broke Out in pesticide factory in Vidisha

प्रतिकात्मक फोटो

भाजपा नेता की फैक्ट्री

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी हुई हैं। पानी के टैंकरों की भी मदद ली जा रही है। विदिशा के अलावा सांची, गंजबासौदा और रायसेन की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। यह पेस्टिसाइड फैक्ट्री भाजपा के एक नेता की बताई जा रही है।

End of Feed