Ujjain News: अब बच्चों को रविवार के दिन भी जाना पड़ेगा स्कूल, जानें क्यों लिया गया ऐसा फैसला

उज्जैन में श्रावण सवारी के चलते सरकारी और निजी स्कूलों के साप्ताहिक कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। 14 जुलाई से 11 अगस्त तक बच्चों को रविवार को भी स्कूल जाना पड़ेगा। रविवार की जगह उन्हें सोमवार को छुट्टी मिलेगी।

Ujjain News: महाकाल की नगरी के नाम से प्रसिद्ध उज्जैन में श्रावण सवारी का समय करीब आ गया है। इसके मद्देनजर उज्जैन में 12 कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक नया शैक्षणिक कार्यक्रम लागू किया गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, बच्चों की रविवार को छुट्टी नहीं होगी। इसका अर्थ ये है कि रविवार को स्कूल खुलेंगे और रविवार को होने वाली छुट्टी स्कूल छात्रों को सोमवार को मिलेगी।

Ujjain News

महाकाल की सवारी

क्या है रविवार को स्कूल खोलने और सोमवार को बंद रहने के पीछे की वजह

बता दें कि रविवार को स्कूलों को खोलने का और सोमवार को बंद रखने के ये फैसला श्रावण सवारी को दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल हर रविवार को खुलेंगे और सोमवार को बंद रहेंगे।

End of Feed