Bhopal Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस समय सोने और चांदी की मांग लोगों में बढ़ गई है। अगर घर में शादी है और आप सोने-चांदी की खरीदारी के लिए जा रहे हैं और जानना चाहते हैं कि, आज सोने के दामों में क्या बदलाव आया है तो चलिए हम बताते हैं। बता दें कि, आज का दिन आपके लिए सोने और चांदी खरीदने के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि बीते दिन के मुकाबले आज मंगलवार को सोने के दाम में मामुली कमी आई है। चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है।
भोपाल में 29 नवंबर को सोने चांदी के भाव
बता दें कि, आज सोने के रेट में कल यानी 28 नवंबर से मामुली कमी आई है। भोपाल सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 49,280 रुपए है। जबकि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 110 रुपए का अंतर आया है और इसकी कीमत 51,740 रुपए है। बता दें कि, कल की अपेक्षा 22 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपए और 24 कैरेट के सोने के दाम में 110 रुपए की कमी आई है।
