Ujjain: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अंतिम संस्कार की हो चुकी थी तैयारी, स्पीड ब्रेकर के झटके ने कर दिया जिंदा

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद इलाके में एक महिला मरकर जिंदा हो गई। सुनने में भले यह बेहद अजीब सी चीज लगती हो लेकिन यह सच है। एक 75 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और परिवार के लोगों ने इलाके में शोक संदेश पहुंचा दिया, अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगीं। लेकिन शव लेकर वापस आ रही गाड़ी के पहिये तले स्पीड ब्रेकर आया तो महिला की सांसें लौट आईं।

Ujjain News: चमत्कार की कहानियां आपने कई सुनी होंगी लेकिन उज्जैन के खाचरोद इलाके में जो हुआ, उसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। यहां एक 75 वर्षीय महिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, वो जिंदा हो गई। शव लेकर गांव लौटते वक्त एक स्पीड ब्रेकर के झटके ने उसकी सांसें लौटा दीं। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी थी।

ujjain dead woman came to alive

अयोध्या बाई की फाइल फोटो

डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित

खाचरोद की रहने वाली अयोध्या बाई की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए थे। डॉक्टर ने सिर की नस फटने और ब्रेन हेमरेज की स्थिति बताई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इंदौर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन भी किया गया लेकिन प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed