मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर आर-पार, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आपस में भिड़े नेता

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Oct 4, 2023, 06:54 AM IST

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Elections 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान शु्रू हो गया है। कमलनाथ-दिग्विजय सिंह गुट के सामने बाकी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Elections 2023 : मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही जीत की दावेदारी कर रही हो लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर हो तकरार से सत्ता की राह आसान नहीं दिख रही है। मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक एमपी के दिग्गज कांग्रेसी नेता आपस में टकरा गए। सूत्रों के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब कमलनाथ-दिग्विजय सिंह गुट के सामने बाकी नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए क्षेत्रवार टिकट बंटवारे की मांग उठा दी।

Madhya Pradesh Elections 2023, Congress, Kamal Nath

मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान

कमलनाथ का तंज और फिर उठ खड़ा हुआ बवाल

दिल्ली में 15 जीआरजी पर 10 घंटे तक चली मैराथन बैठक में काफी गहमागहमी रही। सूत्र बताते हैं कि बैठक शुरू होने से पहले ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी कमेटी के सामने अपनी शिकायतें लेकर हाजिर हो गए। नाराज जीतू का कहना था कि उनके कद के हिसाब से न ही टिकट बंटवारे में और न ही पार्टी में उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही। बैठक से पहले ही टिकटों के लिए अपने सुझावों की सूची सौंपकर वो इंदौर रवाना हो गए।

End of Feed