उज्जैन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, सुरजेवाला बोले- चुल्लू भर पानी में डूब मरे शिवराज सरकार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 27, 2023, 03:14 PM IST

सुरजेवाला ने कहा कि उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया। 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ, शिवराज सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

Ujjain News: उज्जैन में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले ने राज्य का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस घटना के लिए शिवराज सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। उन्होंने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Randeep Surjewala

रणदीप सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा

ऐसे दुर्दांत और वीभत्स निर्भया कांड से भी घिनौनी घटना के लिए शिवराज सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। जो 12 साल की अबोध बच्ची के साथ न्याय नहीं सकते, ऐसी भाजपा सरकार को सत्ता में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं।

End of Feed