CM शिवराज की मेहमाननवाज़ी देख नेपाल के पीएम गदगद, इंदौर के पोहे और समोसे का लिया स्‍वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 04:23 PM IST

CM Shivraj Singh Chouhan : नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के इंदौर आगमन पर मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रदर्शन किया गया। निमाड़ का गणगौर और साथ में भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

CM Shivraj Singh Chouhan : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर एयारपोर्ट पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और उनके साथ आये प्रतिनिधि-मंडल का स्वागत किया। सीएम शिवराज के व्यवहार से अभिभूत नेपाल के पीएम प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं। प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ इंदौर आए अन्य अतिथियों में सुश्री गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद सहित अन्य मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सीएम शिवराज चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं। भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव, सभ्यता और संस्कार एक जैसे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।

​CM Shivraj Singh Chouhan, Nepal PM Indore Visit, Madhya Pradesh news in hindi

नेपाल के प्रधानमंत्री का स्‍वागत करते सीएम शिवराज सिंह चौहान।

सांस्कृतिक स्‍वागत के कायल हुए प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के इंदौर आगमन पर मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य का प्रदर्शन किया गया। निमाड़ का गणगौर और साथ में भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इंदौर के युवाओं के श्री स्वर ध्वज पथक के 50 सदस्यीय दल ने ढोल-तासों और केसरिया ध्वज के साथ उद्घोष करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत किया। बालिकाओं द्वारा स्वागत में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

End of Feed