अंबेडकर महाकुंभ में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान, बोले- पंच क्रांति के जरिए समाज के सभी वर्गों का होगा कल्याण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2023, 10:34 PM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में अम्बेडकर महाकुंभ में शामिल हुए और कहा कि पंच क्रांति में शिक्षा की क्रांति, रोजगार की क्रांति, आवास अर्थात रहने के लिये जमीन की क्रांति एवं सभी वर्गों के सम्मान की क्रांति के जरिए सभी का कल्याण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित रहोगे तो आगे बढ़ोगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में हुए भव्य अंबेडकर महाकुंभ में शामिल हुए
  • समाज की सभी पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिये बनाए जायेंगे अलग-अलग बोर्ड
  • सीएम ने 61 करोड 33 लाख लागत के छात्रावास भवनों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में अम्बेडकर महाकुंभ में कहा कि इस सुअवसर पर हम प्रदेश के विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए पंच क्रांति की बात करने आए हैं। पंच क्रांति में शिक्षा की क्रांति, रोजगार की क्रांति, आवास अर्थात रहने के लिये जमीन की क्रांति एवं सभी वर्गों के सम्मान की क्रांति शामिल है। उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहब अम्बेडकर धाम और संस्थान स्थापित करने के लिये स्थल उपलब्ध कराने और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से समस्त पिछड़ी उप जातियों के अलग-अलग बोर्ड बनाने की धोषणाएं कीं।

Ambedkar Mahakumbh, Shivraj Singh Chouhan, Panch Kranti, welfare of backward castes

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित रहोगे तो आगे बढ़ोगे। इसी भाव के साथ प्रदेश सरकार ने शिक्षा की क्रांति के तहत श्रमोदय विद्यालय और ज्ञानोदय जैसे विद्यालय खोले हैं। छात्रावासों की स्थापना की है। साथ ही यदि किसी बच्चे को छात्रावास उपलब्ध नहीं हो पाता तो कमरे का किराया भी सरकार भर रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों और विदेश में पढ़ाई की फीस भी सरकार भर रही है। प्रदेश में अब हिंदी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की गई है। कायाकल्प अभियान में छात्रावासों की व्यवस्था बेहतर की जा रही है।

End of Feed