MP में जन्माष्टमी को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने शिक्षा धर्मांतरण का लगाया आरोप तो CM यादव ने दिखाया आईना

Krishna Janmashtami: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई और कांग्रेस ने मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 5 हजार साल पहले शिक्षा की महत्ता बताई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सभी स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने का आदेश।
  • मोहन सरकार के आदेश पर सियासत तेज।
  • कांग्रेस ने लगाया शिक्षा के धर्मांतरण का आरोप।

Krishna Janmashtami: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के आदेश दिए हैं। मोहन सरकार के इस आदेश पर अब सियासत तेज हो चुकी है। सरकार के इस आदेश को कांग्रेस ने शिक्षा का धर्मांतरण बताया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उसका जवाब दिया।

Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो: https://x.com/DrMohanYadav51)

CM ने कांग्रेस को दिखाया आईना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने 5 हजार साल पहले शिक्षा की महत्ता बताई थी। भगवान कृष्ण मथुरा से उज्जैन शिक्षा ग्रहण करने आए थे। इससे अच्छा सौभाग्यशाली समय कब रहेगा? गरीब-अमीर की दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण नारायण धाम पर कृष्ण-सुदामा की दोस्ती है। भगवान कृष्ण की वीरता के प्रतीक के स्थान को सामने लाने में क्या गलत है?

End of Feed