देश

गोविंद मोहन ने संभाला केंद्रीय गृह सचिव का पदभार, पीएम मोदी के इन दो बड़े कार्यक्रमों दिया सफलतापूर्वक अंजाम

मोहन ने काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय से बी.टेक और आईआईएम (अहमदाबाद) से पीजी डिप्लोमा किया है। उनके पास सिक्किम और केंद्र सरकार दोनों में विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है।

Image

गोविंद मोहन

Govind Mohan: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी गोविंद मोहन ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभाला। अजय कुमार भल्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद मोहन ने यह पद संभाला है। सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी मोहन इससे पहले केंद्रीय संस्कृति सचिव के पद पर कार्यरत थे। पिछले सप्ताह उन्हें केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था।

मोहन ने काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय से बी.टेक और आईआईएम (अहमदाबाद) से पीजी डिप्लोमा किया है। उनके पास सिक्किम और केंद्र सरकार दोनों में विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है। मोहन इससे पहले भी गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कई प्रमुख प्रभागों में काम कर चुके हैं। केंद्रीय संस्कृति सचिव के रूप में मोहन ने प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार के दो प्रमुख कार्यक्रमों ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा आंदोलन’ की सफलतापूर्वक शुरुआत की थी।---

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!